जमशेदपुर : सीसीटीवी की निगरानी में होंगे सभी मतदान केंद्र

Updated at : 17 Oct 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : सीसीटीवी की निगरानी में होंगे सभी मतदान केंद्र

चुनाव को लेकर उपायुक्त अौर एसएसपी ने सभी पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला एवं एसएसपी अनूप बिरथरे ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में बूथ मैनेजमेंट प्लान, रूट चार्ट, मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधा, […]

विज्ञापन
चुनाव को लेकर उपायुक्त अौर एसएसपी ने सभी पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक
जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला एवं एसएसपी अनूप बिरथरे ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
बैठक में बूथ मैनेजमेंट प्लान, रूट चार्ट, मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा का गयी. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को सभी संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सभी पदाधिकारी कोशिश करें कि एक टीम के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें.
इवीएम प्रोटोकॉल को लेकर सभी जानकारी रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरा कर लें, ताकि इवीएम के प्रति भ्रांति एवं दुष्प्रचार फैलाने वालों पर अंकुश लगाया जा सके. बैठक में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, ग्रामीण एसपी पीयूष पांडेय, एएसपी अभियान प्रणवानंद झा, डीआरडीए की निदेशक अनिता सहाय, उप निर्वाचन पदाधिकारी केएन नाग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, सभी बीडीअो, अंचलाधिकारी, डीएसपी, थाना प्रभारी मौजूद थे.
सभी कलस्टर पर हेलीपैड के लिए जगह तय करें : जमशेदपुर. एसएसपी अनूप बिरथरे ने बैठक में गैर जमानतीय वारंट को अभी से चिह्नित कर कार्रवाई करना सुनिश्चित करने, अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही कलस्टर से बूथ तक की कनेक्टविटी की रिपोर्ट जमा करने, सभी कलस्टर रपर हेलीपैड के लिए जगह चिह्नित करने का निर्देश दिया. लोक सभा चुनाव की तुलना में विधान सभा चुनाव में फोर्स की संख्या ज्यादा होने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल के ठहरने अौर खाने का इंतजाम करने का निर्देश दिया.
उपायुक्त द्वारा दिये गये मुख्य निर्देश
सभी एआरअो/बीडीअो/ थाना प्रभारी अभी से ही संयुक्त रूप से मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करें
बूथ इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान 17 अक्तूबर तक तथा रूट चार्ट उपलब्ध करायें, कलस्टर से बूथ की दूरी चार से पांच किमी से ज्यादा न हो
क्यू मैनेजमेंट प्लान भी उपलब्ध करायें, दिव्यांग एवं बुुजुर्ग मतदाताअों के विषय में ध्यान रखें कि उन्हें कतार में खड़ा नहीं होना पड़े, पुरुष व महिला के लिए अलग-अलग कतार बनेगी, सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताअों के बैठने की व्यवस्था होगी.
सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधा पेयजल, बिजली, शौचालय, कनेक्टविटी का भौतिक सत्यापन करें, इस बात का ध्यान रखें कि रैंप की लंबाई पर्याप्त तथा 1:10 एवं 1:14 के अनुपात में रैंप का ढलान होनी चाहिये, पुरुष-महिलाअों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें
मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में बेंच-डेस्क की उपलब्धता सुनिश्चित करें
माता समिति के साथ बैठक कर चुनाव दिवस को मतदानकर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था करें
शैडो बूथ हेतु अलग-अलग संचार माध्यम का सहारा ले सकते हैं, ताकि ससमय आवश्यकताअों की जानकारी भेजी जा सकें
सभी बीएलअो को पुन: प्रशिक्षण दें, सभी बीएलअो को स्पष्ट निर्देश दें कि घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाना सुनिश्चित करें
दिव्यांग मतदाताअों को चिह्नित कर उनके मतदान केंद्र तक आवागमन की व्यवस्था करें
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामसभा कर मतदान केंद्रों के स्थानांतरण का अनुमोदन सुनिश्चित करें
मतदान केंद्र के बाहर मतदाता सूची अवश्य चिपकायें
सी-विजिल एप से शिकायत प्राप्त होते ही चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उस पर तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित करें
राजनीतिक दलों को सभा /रैली के लिए पूर्व में अनुमति लेना आवश्यक होगी
शहरी क्षेत्रों में लिंगानुपात के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा महिलाअों का नाम तथा मिलेनियम वोटरों को चिह्नित कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करायें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola