जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के दौरान सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

Updated at : 10 Oct 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के दौरान सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

जमशेदपुर : कोल्हान में पिछले 48 घंटे के भीतर (दुर्गा पूजा के दौरान) अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गयी. वहीं 50 से अधिक लोग घायल हो गये. मरनेवालों में तीन एक ही परिवार के हैं, इन लोगों की मौत पिपला में हुई. सभी विजयादशमी मनाने मयूरभंज जा रहे थे. वहीं दो […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : कोल्हान में पिछले 48 घंटे के भीतर (दुर्गा पूजा के दौरान) अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गयी. वहीं 50 से अधिक लोग घायल हो गये. मरनेवालों में तीन एक ही परिवार के हैं, इन लोगों की मौत पिपला में हुई. सभी विजयादशमी मनाने मयूरभंज जा रहे थे. वहीं दो लोगों की मौत चांडिल में हुई. इधर चाईबासा में खड़े ट्रेेलर में टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. एक व्यक्ति की मौत गोलमुरी में हुई. घायलों में प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया. कइयों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
कहां कितने लोग मरे
पिपला (एनएच) – तीन (अर्जुन सिंह, पत्नी खुशबू सिंह व बेटा अभिमन्यु सिंह)
गोलमुरी : एक (करण मुखी)
चौका : दो (हीरालाल महतो, जीतमोहन महतो (रिश्ते में साला-बहनोई)
चाईबासा : दो (सिदिऊ पूरती और दिलीप बोदरा)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola