मंदी का असर केवल काेल्हान, झारखंड या देश में ही नहीं, बल्कि यह पूरे विश्व का विषय

Updated at : 23 Aug 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
मंदी का असर केवल काेल्हान, झारखंड या देश में ही नहीं, बल्कि यह पूरे विश्व का विषय

जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पार्टी चुनाव लड़ेगी. झारखंड में उनका गठबंधन आजसू पार्टी के साथ है. यह गठबंधन केंद्रीय नेतृत्व ने तय कर रखा है. झारखंड में भाजपा काफी आसानी से अपने 65 प्लस के टारगेट काे हासिल कर लेगी. इसकाे लेकर संगठन […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पार्टी चुनाव लड़ेगी. झारखंड में उनका गठबंधन आजसू पार्टी के साथ है. यह गठबंधन केंद्रीय नेतृत्व ने तय कर रखा है. झारखंड में भाजपा काफी आसानी से अपने 65 प्लस के टारगेट काे हासिल कर लेगी. इसकाे लेकर संगठन सक्रिय है. मंत्री सरयू राय आैर रामबाबू तिवारी के बीच साेशल मीडिया में उपजे विवाद काे पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है.

दाेनाें ही तरफ से शिकायत प्रदेश कार्यालय काे मिली है. जल्द ही इस पर फैसला लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी दे रखी है. यदि नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ने काे कहेगा, ताे लड़ेंगे. गुरुवार काे उपायुक्त कार्यालय परिसर में पत्रकाराें से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस भविष्य में कल की बात हाे जायेगी.
उसका नाम लेनेवाला काेई नहीं बचेगा. भाजपा की केंद्रीय टीम 15 सितंबर के बाद झारखंड दाैरे पर आयेगी, जिसके बाद चुनावी रणनीति काे अंतिम रूप दिया जायेगा. भाजपा के सभी विधायक संगठन व राज्यहित में बेहतर काम कर रहे हैं, जिसके कारण किसी के टिकट काटे जाने का सवाल ही पैदा नहीं हाेता है.
झामुमाे के कुछ विधायकाें के संपर्क में हाेने के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है, चुनाव के दाैरान ऐसी काफी बातें हाेती रहती हैं. गिलुवा ने स्वीकार किया कि मंदी का असर केवल काेल्हान, झारखंड या देश में ही नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व का विषय बन गया है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. पूर्व में मंदी का सामना विश्व बाजार कर चुका है. भारत इससे जल्द बाहर निकलेगा, इसकी व्यापक याेजना तैयार की जा रही है.
आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, मुक्त कराये प्रशासन : गिलुवा
जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को ज्ञापन सौंपा. इसके बाद पत्रकारों से वार्ता में लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि आदिवासियों की जमीन पर ईसाई मिशनरियों, गैर जनजाति दबंगों और भूमि दलालों द्वारा गैर वाजिब तरीके से कब्जा किया जा रहा है. बढ़ते मिशनरी प्रभाव और प्रलोभन से धर्मांतरण भी कराया जा रहा है.
प्रदेश के अनुसूचित जनजाति समुदाय के संवैधानिक और सांस्कृतिक हितों के संरक्षण और संवर्धन को भाजपा संकल्पबद्ध है. गिलुवा ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों के शोषण, धोखाधड़ी और अत्याचार रोकने के आशय से कई महत्वपूर्ण विषयों को रेखांकित कर उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की है.
सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासियों को ठगने वालों पर कार्रवाई जरूरी : घाटशिला से विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासियों को ठगने वालों पर कठोर कार्रवाई जरूरी है.
वहीं, पाेटका विधायक मेनका सरदार ने कहा कि ईसाई मिशनरियों के भूमि और स्वामित्व की जांच कर कार्रवाई होने से जनजातीय वर्ग की सुरक्षा संभव है. जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि झारखंड में वर्षों तक आदिवासियों के पिछड़ेपन का एकमात्र कारण झारखंड की नामधारी पार्टियां हैं.
धर्मांतरण कर चुके जनजातीय समुदाय के सदस्यों का आरक्षण समाप्त किया जाये : मांग पत्र में धर्मांतरण कर चुके जनजातीय समुदाय के सदस्यों के आरक्षण को समाप्त करने का मांग की है. बताया गया है कि धर्मांतरण कर ईसाईयत अथवा अन्य संप्रदायों को अपना चुके लोग अब उनके रीति रिवाजों, सामाजिक नियमों और परंपरा को मानते हैं.
ऐसे लोगों के जाति प्रमाण पत्र एवं आरक्षण के लाभ पर विचार कर उसे समाप्त किया जाना चाहिए. इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, लखन मार्डी, शोभा सामंत, काजू सांडिल्य, भक्तु मार्डी, बारी मुर्मू, संतोष सांडिल्य, प्रकाश कोया, रमेश बास्के, गणेश मुंडा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola