कार्तिक एस सरायकेला व इंद्रजीत चाईबासा के एसपी

Updated at : 20 Jun 2019 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
कार्तिक एस सरायकेला व इंद्रजीत चाईबासा के  एसपी

कुकड़ू हाट में नक्सली हमला अौर सरायकेला जिले में हाल के दिनों में हुई नक्सली घटना के कारण चंदन सिन्हा पर गिरी गाज जमशेदपुर : प़ सिंहभूम (चाईबासा) एसपी चंदन कुमार झा एवं सरायकेला-खरसावां एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत पांच आइपीएस का बुधवार रात तबादला कर दिया गया. मुख्यमंत्री सुरक्षा (विशेष शाखा) में पदस्थापित कार्तिक […]

विज्ञापन

कुकड़ू हाट में नक्सली हमला अौर सरायकेला जिले में हाल के दिनों में हुई नक्सली घटना के कारण चंदन सिन्हा पर गिरी गाज

जमशेदपुर : प़ सिंहभूम (चाईबासा) एसपी चंदन कुमार झा एवं सरायकेला-खरसावां एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत पांच आइपीएस का बुधवार रात तबादला कर दिया गया. मुख्यमंत्री सुरक्षा (विशेष शाखा) में पदस्थापित कार्तिक एस को सरायकेला-खरसावां जिले का नया एसपी बनाया गया है. वहीं पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा को चाईबासा का नया एसपी बनाया गया है. कार्तिक एस पूर्व में जमशेदपुर के सिटी एसपी तथा इंद्रजीत महथा पूर्व में सरायकेला-खरसावां के एसपी रह चुके हैं.

चाईबासा (प. सिंहभूम) के एसपी चंदन कुमार झा को विशेष शाखा भेजा गया है, जबकि सरायकेला-खरसावां के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा ने स्थानांतरण की अधिसूचना जारी कर दी है. इधर जेएपीटीसी पद्मा के एसपी अजय लिंडा को पलामू का एसपी बनाया गया है.

हाल के दिनों में सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सली घटना (एक माह में चार) में वृद्धि होने तथा 14 जून को सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू हाट में हुए नक्सली हमले के बाद से एसपी चंदन कुमार सिन्हा को हटाये जाने की चर्चा थी. कुकड़ू हाट में नक्सली हमले में दो पुलिस पदाधिकारी समेत पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola