एक घंटे में 10 लोगों की जेब से उड़ाये मोबाइल

Updated at : 17 Jun 2019 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
एक घंटे में 10 लोगों की जेब से उड़ाये मोबाइल

जमशेदपुर : सिदगोड़ा सब्जी मंडी में रविवार को एक घंटा में 10 लोगों की जेब से मोबाइल चोरी हो गयी. इसमें से छह लोगों ने मामले की शिकायत सिदगोड़ा थाना में की है. घटना सुबह 10 से 11 बजे के बीच की है. जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्चों के गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सिदगोड़ा सब्जी मंडी में रविवार को एक घंटा में 10 लोगों की जेब से मोबाइल चोरी हो गयी. इसमें से छह लोगों ने मामले की शिकायत सिदगोड़ा थाना में की है. घटना सुबह 10 से 11 बजे के बीच की है. जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्चों के गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है. इस गिरोह के सदस्य बाजार में घुम-घुम कर लोगों की जेब से मोबाइल निकाल लेते हैं और फिर दूसरे सदस्यों को देकर गायब हो जाते हैं.

गिरोह के सदस्यों ने रविवार को एग्रिको आउटर रोड, रोड नंबर 6 के एनवी रामा राव की 40 हजार, एग्रिको रोड नंबर 8 के दिलीप कुमार प्रमाणिक की सात हजार, बागुनहातु के विजय सेन की 9,300 रुपये सहित अन्य की मोबाइल गायब कर दी.
इधर, घटना के बाद सिदगोड़ा पुलिस ने बाजार में संदिग्ध हालत में घूम रहे कुछ बच्चों को पकड़ कर थाना लायी है. पीड़ितों के अनुसार बदमाशों ने एक घंटा में 10 लोगों की मोबाइल चोरी कर ली. उक्त बाजार में लगातार मोबाइल चोरी की घटना घट रही है. बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola