प्रेम संबंध में युवक ने लगायी फांसी, हंगामा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत गोलपहाड़ी निवासी प्रमोद कुमार ने शनिवार रात घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. प्रमोद की मां आशा देवी ने परसुडीह थाना में दर्ज शिकायत में पड़ोसी रेखा देवी के साथ उसके संबंध को उसकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है. आशा देवी के अनुसार प्रमोद शनिवार रात घर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत गोलपहाड़ी निवासी प्रमोद कुमार ने शनिवार रात घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. प्रमोद की मां आशा देवी ने परसुडीह थाना में दर्ज शिकायत में पड़ोसी रेखा देवी के साथ उसके संबंध को उसकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है. आशा देवी के अनुसार प्रमोद शनिवार रात घर पर आया और सोने जाने की बात कहकर खुद को कमरे में बंद कर लिया. काफी देर तक दरवाजा खोलने को कहने के बाद भी वह बाहर नहीं आया.

आपके शहर में

विज्ञापन
डोर लॉक से दिखा तो कुर्सी नीचे गिरी हुई थी और प्रमोद फंदे से लटका हुआ था. इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया. प्रमोद को फंदे से उतारकर पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. यहां परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर सीएम आवास जाने को अड़े थे. उन्हें किसी तरह समझाकर रोका गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola