पुलिस पेट्रोलिंग को मिली गति, सड़कों पर दौड़ेंगी 40 नयी बोलेरो... एसएसपी ने कही ये बात
बोलेरो को रवाना करते एसएसपी.
40 नई बोलेरो से अपराध पर लगाम और तेज होगी गश्त. इससे हाईवे पेट्रोलिंग, महिला सुरक्षा और शहरी थानों की कार्यप्रणाली में सुधार होगी.
जमशेदपुर: झारखंड सरकार लगातार राज्य में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में काम कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस बेड़े की ताकत को बढ़ाते हुए सरकार द्वारा आवंटित कुल 40 नयी बोलेरो वाहनों को आज शाम 4:15 बजे पुलिस केंद्र गोलमुरी से आधिकारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब ने इन सभी आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शहर और आसपास के इलाकों में गश्त व सुरक्षा कार्यों के लिए रवाना किया.
आपके शहर में
अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में मिलेगी मदद
इन नयी बोलेरो गाड़ियों के शामिल होने से जमशेदपुर पुलिस की कार्यक्षमता में काफी तेजी आएगी. लंबे समय से थानों और पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में गश्त करने और आपातकालीन स्थिति में तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के लिए वाहनों की आवश्यकता महसूस हो रही थी. इन नयी गाड़ियों के मिलने से अब शहर के सुदूर और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त और अधिक प्रभावी हो सकेगी. खासकर हाईवे पेट्रोलिंग, महिला सुरक्षा और शहरी थानों की कार्यप्रणाली को इससे एक नयी गति मिलेगी.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन गंभीर
पुलिस केंद्र गोलमुरी में आयोजित इस रवानगी कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. एसएसपी महोदय ने वाहनों की स्थिति का जायजा लिया और चालकों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. स्थानीय नागरिकों और बुद्धजीवियों ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि इन नए वाहनों के आने से अपराधियों के मन में खौफ पैदा होगा और शहर में कानून-व्यवस्था का माहौल और अधिक मजबूत होगा. प्रभात खबर की टीम इस मामले की पल-पल की अपडेट आप तक पहुंचाती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए