जमशेदपुर में यहां मिलेगा कम बजट में PG, जानें लोकेशन, किराया और सुविधाएं...

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के साकची में स्थित एक पीजी के कमरे की तस्वीर.

जमशेदपुर में रहने के लिए सबसे अच्छा इलाका चुनना एक अहम फैसला है. कम बजट में सुरक्षा, बाज़ार, कॉलेज-ऑफिस से दूरी और ट्रांसपोर्ट को ध्यान में रखते हुए बिष्टुपुर, साकची, सोनारी और कदमा जैसे इलाके शानदार विकल्प हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर : पढ़ाई, नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अगर आप जमशेदपुर आने की तैयारी कर रहे हैं तो रहने के लिए अच्छा इलाका चुनना सबसे अहम फैसला है. कम बजट के साथ सुरक्षा, बाजार, कॉलेज-ऑफिस से दूरी और ट्रांसपोर्ट भी देखना जरूरी है. शहर के बिष्टुपुर, साकची, सोनारी व कदमा में 3 हजार से लेकर 6 हजार रुपये या उससे अधिक के बजट में PG और शेयरिंग कमरे के विकल्प मिल सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिष्टुपुर : नौकरीपेशा और छात्रों के लिए सुविधाजनक लोकेशन

बिष्टुपुर जमशेदपुर के प्रमुख व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों में शामिल है. यहां बाजार, बैंक, अस्पताल और कई शैक्षणिक संस्थान आसपास होने के कारण छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह इलाका सुविधाजनक माना जाता है. बिष्टुपुर साउथ पार्क में डबल और ट्रिपल शेयरिंग के लिए कई पीजी विकल्प हैं. किराया करीब 4,500 रुपये प्रति बेड से 6,000 रुपये प्रति कमरे तक है. भोजन के लिए लगभग 1,500 रुपये मासिक अतिरिक्त शुल्क लगेगा. यहां फर्नीचर, बिजली-पानी पावर बैकअप, भोजन, शेयरिंग रूम की सुविधा मिलेंगी. बिष्टुपुर में होम नेक्सट पीजी, मनीष पीजी फॉर ब्यॉज, खेमखा पीजी व देवदास पीजी के अलावा भी कई पीजी हैं.


जमशेदपुर के एक पीजी की तस्वीर.
जमशेदपुर के एक पीजी की तस्वीर.

साकची : बाजार और ट्रांसपोर्ट के करीब लोकेशन

साकची जमशेदपुर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है. यहां बाजार, खाने-पीने की दुकानें, रोजमर्रा की जरूरत का सामान और सार्वजनिक परिवहन आसानी से उपलब्ध हो जाता है. साकची के राजेंद्र नगर में 3,500 रुपये प्रति माह के निजी कमरे के साथ पीजी उपलब्ध है. यहां पीजी में ब्रेकफास्ट और डिनर, नियमित पानी, 24 घंटे सुरक्षा और कॉमन किचन जैसी सुविधाएं मिलेंगी. साकची के राजेंद्र नगर में लावयंश लॉज एंड पीजी, गुरसिमरन पीजी समेत कई PG विकल्प उपलब्ध हैं.

सोनारी : रिहायशी माहौल में रहने का विकल्प

सोनारी उन लोगों के लिए विकल्प हो सकता है जो बाजार की पहुंच के साथ अपेक्षाकृत रिहायशी माहौल में रहना चाहते हैं. यहां पीजी और किराये के कमरों के कई विकल्प तलाशे जा सकते हैं. यहां 3,500 से 6,000 रुपए के आसपास के बजट में कमरे तलाशे जा सकते हैं. बेड, अलमारी, बिजली-पानी, वाई-फाई की सुविधाएं मिलेंगी. सोनारी में केशरी गर्ल्स पीजी, मां लक्षमी पीजी, प्रेरणा पीजी व कई पीजी उपलब्ध हैं.

कदमा : कनेक्टिविटी के साथ शांत इलाका

कदमा जमशेदपुर के प्रमुख रिहायशी इलाकों में शामिल है. बिष्टुपुर, सोनारी और शहर के दूसरे हिस्सों से कनेक्टिविटी इसे छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए उपयोगी विकल्प बनाती है. यहां करीब 3,500 से 6,000 रुपये के बजट में PG या शेयरिंग रूम तलाशे जा सकते हैं. यहां फर्नीचर, बिजली-पानी इंटरनेट, भोजन, बेसिक घरेलू सुविधाएं मिलेंगी. कदमा की खासियत यह है कि रिहायशी माहौल के साथ बाजार और रोजमर्रा की जरूरत की दुकानें आसपास मिल जाती हैं. कदमा में एसके हॉस्टल एंड पीजी, प्रभु निवास पीजी, स्वास्तिक पीजी व कई पीजी शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola