घर का गेट खुला था, लेकिन अंदर नहीं मिले फूलचंद, दो दिन बाद कुएं से खुला राज...

Updated:
विज्ञापन

क्राइम सीन की सांकेतिक तस्वीर.

गोड़ाबांधा में फूलचंद उर्फ सोना प्रमाणिक दो दिनों से लापता थे. उनका घर का दरवाजा खुला था, लेकिन वे अंदर नहीं थे. मंगलवार को पास के कुएं में उनका शव तैरता मिला, जिससे गुमशुदगी का राज खुला.

विज्ञापन

जमशेदपुर : रविवार से घोड़ाबांधा का फूलचंद उर्फ सोना प्रमाणिक (45) दिखाई नहीं दे रहा था. घर का मुख्य दरवाजा खुला था. लेकिन, वह अंदर नहीं था. परिवार और आसपास के लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला. दो दिन तक यह तलाश जारी रही. फिर मंगलवार को अचानक एक कुएं ने इस गुमशुदगी का जवाब दे दिया. स्थानीय लोगों की नजर घर के पास स्थित कुएं पर पड़ी. इसमें एक शव तैरता दिखाई दिया. इसके बाद इलाके में खबर फैल गयी. लोगों ने इसकी सूचना फूलचंद के भाई रूपचंद्र को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुएं से शव निकाला तो सामने आई पहचान

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया. शव की पहचान फूलचंद उर्फ सोना प्रमाणिक के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मृतक के भाई रूपचंद्र ने पुलिस को बताया - उसने अपने भाई को रविवार से नहीं देखा था. इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. आसपास के लोगों ने भी खोजबीन में मदद की. इसी दौरान घर का मुख्य गेट खुला मिला, लेकिन फूलचंद घर में मौजूद नहीं था.

नहाते समय कुएं में गिरने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जतायी जा रही है कि नहाने के दौरान फूलचंद अचानक कुएं में गिर गया होगा. कुएं में गिरने के बाद डूबने से उसकी मौत हो गयी होगी. हालांकि पुलिस अभी इसे अंतिम कारण नहीं मान रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

जांच के दौरान पुलिस को फूलचंद के शरीर पर किसी तरह के चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं. इसके बावजूद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है. भाई के बयान के आधार पर पुलिस इस मामले में यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया में है.

नशे का आदी था फूलचंद, परिवार से अलग रहता था

पुलिस के अनुसार फूलचंद पेशे से चालक था. नशे का आदी था. करीब एक साल से वह अपने परिवार से अलग रह रहा था. पुलिस का कहना है कि नशे की लत के कारण परिवार ने उससे दूरी बना ली थी और वह अपने घर में अकेला रहता था. फिलहाल पुलिस की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है. रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो सकेगा कि फूलचंद की मौत वास्तव में कुएं में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई और वजह थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola