अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Updated at : 30 Apr 2019 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

जमशेदपुर : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में अाने से बाइक सवार विजय कुमार मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी. विजय मंडल मानगो गुरुद्वारा रोड के नजरिया स्कूल के पास का रहनेवाला था. घटना सोमवार दिन के करीब तीन बजे की है. शव को पुलिस […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में अाने से बाइक सवार विजय कुमार मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी. विजय मंडल मानगो गुरुद्वारा रोड के नजरिया स्कूल के पास का रहनेवाला था. घटना सोमवार दिन के करीब तीन बजे की है. शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजेगी.

मिली जानकारी के अनुसार, विजय गुरमीत मोटर में काम करता था. वह कंपनी के काम से ही बाइक से बहरागोड़ा से चाकुलिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक के दाहिना पैर बुरी तरह कुचल गया और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना के बाद बरसोल थाना प्रभारी नरेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से एक बैग मिला है. इसमें कुछ कागजात मिले, जिससे पता चला की वह जमशेदपुर के मानगो निवासी है. घटना स्थल पर स्थानीय विधायक कुणाल षाड़ंगी और जिला परिषद सदस्य अर्जुन पूर्ति पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola