डायरिया के मरीज बढ़े, सदर में आठ का चल रहा है इलाज

Updated at : 05 Apr 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
डायरिया के मरीज बढ़े, सदर में आठ का चल रहा है इलाज

जमशेदपुर : मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण सर्दी-खांसी के साथ-साथ डायरिया के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं. सदर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार यहां प्रतिदिन तीन से चार मरीज उल्टी व दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जिसमें से एक-दो को भर्ती कर लिया जाता है. अस्पताल में अभी आधा दर्जन […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण सर्दी-खांसी के साथ-साथ डायरिया के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं. सदर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार यहां प्रतिदिन तीन से चार मरीज उल्टी व दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जिसमें से एक-दो को भर्ती कर लिया जाता है. अस्पताल में अभी आधा दर्जन से अधिक लोग उल्टी व दस्त की शिकायत के कारण भर्ती हैं.

इसके साथ ही एमजीएम में भी डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं. वहां इमरजेंसी में बेड नहीं खाली होने के कारण उन लोगों को कुर्सी व स्ट्रेचर पर लेटाकर पानी चढ़ाया जाता है. सदर में परसुडीह व आसपास के अलावा मानगो, घाटशिला, बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, पोटका सहित अन्य जगहों से मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं, जिसके कारण अस्पताल में बेड कम पड़ रहे हैं.

इस समय सदर अस्पताल में परसुडीह व उसके आसपास के इलाकों से अधिकतर डायरिया के मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं. इस समय अस्पताल में आठ डायरिया के मरीज भर्ती हैं, जिसमें सात परसुडीह, करनडीह व उसके आसपास के रहने वाले हैं. एक धालभूमगढ़ का रहने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola