ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत

चांडिल: चांडिल दो नंबर रेलवे फाटक के पास एनएच 32 पर सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया. जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक बंद रहने के कारण सड़क पर खड़े मोटरसाइकिल सवार को पीछे की ओर से एक ट्रक ने धक्का मार दिया. उसी रास्ते […]
चांडिल: चांडिल दो नंबर रेलवे फाटक के पास एनएच 32 पर सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया. जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक बंद रहने के कारण सड़क पर खड़े मोटरसाइकिल सवार को पीछे की ओर से एक ट्रक ने धक्का मार दिया.
उसी रास्ते से गुजर रहे भाजपा नेता साधु चरण महतो ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सड़क से उठाकर किनारे ले गये और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी.
चांडिल थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सुकसारी निवासी धीरेंद्र नाथ गांगुली और रवि गोराई गम्हरिया से मोटरसाइकिल(जेएच 05 पी 5783) से घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रेलवे फाटक बंद रहने के कारण वे सड़क पर ही रुक गये. इसी क्रम में पीछे की ओर से आ रहे ट्रक संख्या जेएच 05एयु 1243 ने मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया. जिससे दोनों नीचे गिर गये. इससे रवि गोराई का गला कट गया जबकि धीरेंद्र नाथ गांगुली जख्मी हो गया. दोनों को एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने रवि गोराई को मृत घोषित कर दिया. चालक और खलासी फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




