चोरी की 12 बाइक के साथ पांच धराये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मौज-मस्ती के लिए बाइक की चोरी करने वाले चोर गिरोह के पांच नाबालिगों को साकची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की 12 दोपहिया गाड़ियां बरामद की गयी हैं. बरामद गाड़ियों में आठ स्कूटी और चार बाइक शामिल है. वाहन जब्त कर साकची थाना मेें रखे गये है. चोर गिरोह […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मौज-मस्ती के लिए बाइक की चोरी करने वाले चोर गिरोह के पांच नाबालिगों को साकची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की 12 दोपहिया गाड़ियां बरामद की गयी हैं. बरामद गाड़ियों में आठ स्कूटी और चार बाइक शामिल है.
वाहन जब्त कर साकची थाना मेें रखे गये है. चोर गिरोह के पांचों नाबालिग को रिमांड होम भेज दिया गया है. एसएसपी अनूप बिरथरे ने मंगलवार को कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. एसएसपी ने बताया कि काशीडीह लाइन नंबर 9 निवासी राजकुमार प्रसाद की स्कूटी (जेएच05बीए-3482) घर से चोरी हो गयी थी.
साकची पुलिस ने जांच के क्रम में साकची और गोलमुरी से दो नाबालिगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की. पकड़े गये लड़कों ने अन्य साथियाें के नाम बताये. उनकी निशानदेही पर चोरी की 12 गाड़ियां बरामद की गयी. संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी प्रभात कुमार, डीएसपी सिटी अनुदीप सिंह, साकची प्रभारी राजीव कुमार व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










