जमशेदपुर : डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्ची की लाइन में थी मां, बेटे ने कुर्सी पर ही तोड़ दिया दम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2019 1:46 AM
जमशेदपुर : परसुडीह निवासी अजय प्रसाद (37) की बुधवार को एमजीएम अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण मौत हो गयी. उन्हें सांस लेने में परेशानी के बाद सदर अस्पताल ले जाया गया था. जहां से उन्हें एमजीएम भेज दिया गया. एमजीएम अस्पताल में मां मीना देवी उसे इमरजेंसी में नहीं ले […]
जमशेदपुर : परसुडीह निवासी अजय प्रसाद (37) की बुधवार को एमजीएम अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण मौत हो गयी. उन्हें सांस लेने में परेशानी के बाद सदर अस्पताल ले जाया गया था. जहां से उन्हें एमजीएम भेज दिया गया. एमजीएम अस्पताल में मां मीना देवी उसे इमरजेंसी में नहीं ले जाकर ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर के सामने कुर्सी पर बैठाकर पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लग गयी.
तभी अजय बेहोश होकर गिर पड़ा. अस्पताल के कर्मचारी उसे उठाकर इमरजेंसी में ले गये, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया. परिजनों का कहना था कि अगर सही जानकारी मिल जाती और अजय को समय पर इमरजेंसी में लेकर चली जाती, तो शायद उसकी जान बच जाती. परिजनों ने कहा कि अस्पताल में पूछताछ केंद्र तक नहीं है, जहां लोग जरूरी पड़ने जानकारी ले सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










