जमशेदपुर : अगवा कर पांचवीं की छात्रा से गैंग रेप, वीडियो किया वायरल, पूछने गये पिता के साथ आरोपी ने की मारपीट

जमशेदपुर : डिमना लेक के पास 13 साल की नाबालिग के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है. नाबालिग पांचवीं क्लास में पढ़ती है. बताया जाता है कि आरोपियों ने गैंग रेप का वीडियो बना कर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग के पिता को घटना की जानकारी मिली. इसके बाद […]
जमशेदपुर : डिमना लेक के पास 13 साल की नाबालिग के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है. नाबालिग पांचवीं क्लास में पढ़ती है. बताया जाता है कि आरोपियों ने गैंग रेप का वीडियो बना कर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग के पिता को घटना की जानकारी मिली.
इसके बाद पूछे जाने पर उसने घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी. बताया कि आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी थी. धमकी के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया. सूचना मिलने के बाद पूछने गये पिता को कुछ लोगों ने आरोपी के साथ मिल कर जम कर पीट दिया.
पिता की शिकायत पर उलीडीह पुलिस ने तीन आराेपियों रोशन कुमार, मुन्ना और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मनीष कुमार फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










