जमशेदपुर : शहर में स्वाइन फ्लू के मिले संदिग्ध दिल्ली और मुंबई से लौटे थे दोनों

जमशेदपुर : शहर में स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं़ एक संदिग्ध मरीज को ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है़ उसका इलाज चल रहा है़ भुइयांडीह के रहने वाले इस मरीज का जिला सर्विलेंस विभाग ने संदेह के आधार पर रक्त का नमूना लिया है. इसे जांच के लिए कोलकाता भेजा जायेगा. जांच के […]
जमशेदपुर : शहर में स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं़ एक संदिग्ध मरीज को ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है़ उसका इलाज चल रहा है़ भुइयांडीह के रहने वाले इस मरीज का जिला सर्विलेंस विभाग ने संदेह के आधार पर रक्त का नमूना लिया है. इसे जांच के लिए कोलकाता भेजा जायेगा. जांच के बाद पता चल पायेगा कि उसे स्वाइन फ्लू है या नहीं.
वहीं, इसी अस्पताल में मिले दूसरे संदिग्ध को इलाज कराने उसके परिजन कोलकाता ले गये हैं. सूत्रों ने बताया कि इन दोनों के अलावा एक और मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पर ठीक होने के बाद उसे घर भेज दिया गया. हालांकि अस्पताल के डॉक्टरों और सर्विलेंस विभाग ने इससे इनकार िकया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










