कल एग्रिकाे मैदान से बिगुल फूंकेंगे सीएम

Updated at : 10 Feb 2019 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
कल एग्रिकाे मैदान से बिगुल फूंकेंगे सीएम

जमशेदपुर : झारखंड में लाेकसभा चुनाव का बिगुल एग्रिकाे मैदान से साेमवार काे मुख्यमंत्री रघुवर दास दास फूकेंगे. वहीं, जमशेेदपुर व चाईबासा लाेकसभा के प्रमुख कार्यकर्ताआें काे चुनाव जीतने का मंत्र राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह देंगे. सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुआ, प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड में लाेकसभा चुनाव का बिगुल एग्रिकाे मैदान से साेमवार काे मुख्यमंत्री रघुवर दास दास फूकेंगे. वहीं, जमशेेदपुर व चाईबासा लाेकसभा के प्रमुख कार्यकर्ताआें काे चुनाव जीतने का मंत्र राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह देंगे.

सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुआ, प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री सरयू राय, विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, कोल्हान के प्रभारी सांसद समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी समेत काेल्हान की 12 विधानसभा (खरसावां-ईचागढ़ काे छाेड़कर) से 12 हजार सक्रिय कार्यकर्ता माैजूद रहेंगे.

इसकी तैयार को लेकर आयोजन स्थल पर शनिवार काे आयाेजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संख्यात्मक एवं व्यवस्थागत दृष्टिकोण से कोल्हान की धरती पर यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा. उन्होंने बताया कि चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक दृष्टिकोण से जमशेदपुर और चाईबासा लोकसभा क्षेत्र को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया गया है.

इस क्लस्टर के अंतर्गत आनेवाले सभी शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ता एवं जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता इस समागम में भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि शक्ति केंद्रों से न्यूनतम तीन एवं बूथों के अधिकतम कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेने हेतु अपेक्षित होंगे. वहीं, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी विनोद सिंह ने बताया की कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के लिए मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आैर मुख्यमंत्री रघुवर दास माैजूद रहेंगे.

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में तकरीबन 12 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल हाेने की संभावना है. महासचिव अनिल माेदी ने बताया कि वाहनों की पार्किंग के लिए कुछ स्थान निर्धारित कर दिये गये हैं. जैसे कि बाइक पार्किंग स्थल : जॉगर्स पार्क गोलमुरी, पासवान भवन गोलमुरी एवं क्लब हाउस के पीछे. बस एवं चार चक्का के लिए सर्कस मैदान गोलमुरी एवं डीएलसी अॉफिस सीतारामडेरा. संवाददाता सम्मेलन में भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, दीपक पारीक, अमरजीत सिंह राजा भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola