जमशेदपुर : भालूबासा में दो पक्ष के युवक भिड़े, पथराव में तीन घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : भालूबासा कव्वाली मैदान एग्रिको तीन नंबर में विवाद के बाद दो पक्ष के युवक आपस में भिड़ गये. दोनों पक्ष के युवकों में जम कर मारपीट हुई. पथराव भी हुआ. घटना शनिवार देर शाम की है. घटना में एक पक्ष के तीन युवक घायल हो गये. इसके बाद विवाद और बढ़ गया. सूचना […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : भालूबासा कव्वाली मैदान एग्रिको तीन नंबर में विवाद के बाद दो पक्ष के युवक आपस में भिड़ गये. दोनों पक्ष के युवकों में जम कर मारपीट हुई. पथराव भी हुआ. घटना शनिवार देर शाम की है. घटना में एक पक्ष के तीन युवक घायल हो गये. इसके बाद विवाद और बढ़ गया. सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस अौर पीसीआर वैन मौके पर पहुंची. किसी तरह मामले को शांत कराया. स्थिति को देखते हुए वज्र वाहन, क्यूआर्टी को तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने मार्च भी किया.
दूसरे पक्ष से 100 से अधिक लोग पहुंचे : जानकारी के अनुसार, सीतारामडेरा के रहनेवाले रोहित, विशाल अौर नवीन बाइक पर सवार होकर अपने मित्रों से मिलने के लिए एग्रिको रोड नंबर तीन के पास से जा रहे थे. युवकों का आरोप है कि मैदान के पास खड़े दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










