जमशेदपुर : धातकीडीह में दो पक्ष भिड़े मारपीट, घरों में तोड़फोड़

Updated at : 31 Jan 2019 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर :  धातकीडीह में दो पक्ष भिड़े मारपीट, घरों में तोड़फोड़

जमशेदपुर : धातकीडीह रेडियो मैदान में महिलाअों के बीच आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. एक पक्ष के चार-पांच घरों में तोड़फोड़ भी की गयी. मारपीट में चार-पांच महिलाअों को चोट लगी है. दोनों पक्ष की ओर से बिष्टुपुर थाना में शिकायत दी गयी है. एक पक्ष ने एसपी अॉफिस में […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : धातकीडीह रेडियो मैदान में महिलाअों के बीच आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. एक पक्ष के चार-पांच घरों में तोड़फोड़ भी की गयी. मारपीट में चार-पांच महिलाअों को चोट लगी है.

दोनों पक्ष की ओर से बिष्टुपुर थाना में शिकायत दी गयी है. एक पक्ष ने एसपी अॉफिस में भी शिकायत की है. रेडियो मैदान निवासी मो. हसन ने बताया कि जाहिद 2017 के दंगा केस में जेल गया था अौर वह अक्सर गलत काम करता है.
उसकी भांजी परवीन ने जाहिद के गलत कार्यों का विरोध किया. इसके कारण बुधवार को जाहिद, रजिया, रानी, रूबी, सिब्बी, भूत की बीवी आदि ने उनके घर पर हमला बोल दिया.इन लोगों ने गुड़िया, मो. छोटू, तेतरी बेगम, आसमां बेगम, शहजादी बेगम के घरों में तोड़फोड़ भी की और घर के सामान बर्बाद कर दिया.
जाहिद ने लोगों को गोली मारने की धमकी दी है. दूसरी अोर जाहिद ने बताया कि उसने कोई मारपीट नहीं की है, उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है. परवीन बेगम ने जाहिद एवं उसके पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. दूसरे पक्ष से रुकसाना बेगम ने परवीन उर्फ समीरा के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में शिकायत की है.
रुकसाना ने परवीन पर मारपीट करने तथा केस में फंसा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार परवीन ने उसकी एवं बेटी के साथ 28 जनवरी को भी मारपीट की थी अौर रिंग नोच लिया था. इसे लेकर झामुमो कार्यालय में पंचायत भी हुई थी.
उधर बिष्टुपुर पुलिस के अनुसार रेडियो मैदान में बड़ी संख्या में लोग अतिक्रमण कर बस गये हैं, इसमें अधिकांश लोग पुरुलिया से आये है. 2017 में यहां से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन से पत्राचार किया गया था. पुन: अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन से पत्राचार किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola