जमशेदपुर : 2022 तक नया भारत बनायेंगे: रघुवर दास

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार काे सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम ‘मन की बात’ जनता के साथ संग बैठकर बारीडीह मंडल के 52 नंबर बूथ पर सुना. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात का यह 52वां संबाेधन है. तीन अक्तूबर 2014 को पहली बार मन […]
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार काे सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम ‘मन की बात’ जनता के साथ संग बैठकर बारीडीह मंडल के 52 नंबर बूथ पर सुना. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात का यह 52वां संबाेधन है. तीन अक्तूबर 2014 को पहली बार मन की बात पीएम माेदी ने की थी.
प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2022 तक युवाआें संग मिलकर हम नये भारत का निर्माण करेंगे. परीक्षाआें में किस तरह की परेशानियों का सामना छात्राें काे करना पड़ता है आैर इसमें क्या बेहतर बदलाव हाे सकते हैं, इसे लेकर पीएम ने परीक्षा पर चर्चा के तहत छात्राें से सीधे संवाद की याेजना बनायी है. छात्राें के जीवन में प्रेरणा देने आैर बदलाव की दिशा में यह एक बड़ा अभियान है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




