जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी माफी मांगे नहीं तो मुकदमा करेंगे : सरयू
Updated at : 03 Dec 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : खाद्य मंत्री सरयू राय ने कहा कि आप (आम आदमी पार्टी) की प्रदेश इकाई ने उनके विभाग के खिलाफ फर्जी ढंग से बयानबाजी की है. आप पार्टी ने ट्विटर आैर साेशल मीडिया पर भी इस भ्रम काे फैलाया. सप्ताह भर के अंदर यदि आप के नेता लिखित माफी नहीं मांगते हैं, ताे उनके […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : खाद्य मंत्री सरयू राय ने कहा कि आप (आम आदमी पार्टी) की प्रदेश इकाई ने उनके विभाग के खिलाफ फर्जी ढंग से बयानबाजी की है. आप पार्टी ने ट्विटर आैर साेशल मीडिया पर भी इस भ्रम काे फैलाया. सप्ताह भर के अंदर यदि आप के नेता लिखित माफी नहीं मांगते हैं, ताे उनके खिलाफ वे मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे.
इसे महज चेतावनी नहीं समझा जाये. सरयू राय ने शनिवार को रांची में आप के नेताओं के उस बयान को गंभीरता से लिया है, जिसमें उन पर दो हजार करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया. मंत्री सरयू राय ने रविवार काे सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन काे संबाेधित करते हुए कहा कि आप नेताओं के अनुसार राज्य भर में राशन वजन करने में प्रति कार्ड आधा किलो अनाज कम दिया जाता है.
इस तरह घटतौली कर दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है. इसमें मंत्री सरयू राय की भी सहभागिता है. आप की प्रदेश इकाई के अधिकृत ट्विटर पर भी जिन लाेगाें ने इसे री-ट्विट और लाइक किया है, उन्हें भी नाेटिस किया जायेगा. ऐसे लाेगाें ने यदि सप्ताह के भीतर माफी नहीं मांगी या अपना बयान वापस नहीं लिया, तो वे उन्हें भी मुकदमे में पक्ष बनायेंगे.
उन्होंने कहा कि वैसे भी आप नेताओं के माफी मांगने का पुराना रिकार्ड है. मंत्री सरयू राय ने कहा कि गाेड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी गांव में पीटीजी जाति के लाेगाें के राशन कार्ड का दुरुपयाेग हाे रहा है. इसकी जांच के आदेश उपायुक्त का दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




