बड़ी गाड़ियां तीन व ढाई किमी दूर से मुड़ेंगी, साइकिल और दोपहिया के लिए बनेगा रास्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2018 6:49 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर. कोल्हान के आयुक्त विजय कुमार सिंह ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार, सरायकेला-खरसावां के अपर उपायुक्त समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ रविवार दोमुहानी पुल का निरीक्षण किया. आयुक्त ने पुल के दोनों अोर छह फीट ऊंची जाली लगाने का निर्देश दिया, ताकि लोग वहां से नदी में कूद कर आत्महत्या नहीं कर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर. कोल्हान के आयुक्त विजय कुमार सिंह ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार, सरायकेला-खरसावां के अपर उपायुक्त समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ रविवार दोमुहानी पुल का निरीक्षण किया. आयुक्त ने पुल के दोनों अोर छह फीट ऊंची जाली लगाने का निर्देश दिया, ताकि लोग वहां से नदी में कूद कर आत्महत्या नहीं कर सकें.
साथ ही दो पुल के बीच लगभग चार फीट के खाली स्थान को जाली से कवर करने का निर्देश दिया, ताकि सेल्फी लेने या अन्य कारणों से कोई बीच में नहीं गिरे. साथ ही पुल पर लाइट लगाने तथा मरीन ड्राइव के पास संभव अनुसार लाइट सिग्नल या लाइट लगाने तथा स्पीड ब्रेकर बनाने का निर्देश दिया, ताकि गति पर नियंत्रण रह सके.
आयुक्त ने सभी कामों को 15 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया. आयुक्त ने दोमुहानी पुल से भारी वाहनों तथा छोटे वाहनों के मुड़ने तथा दोमुहानी-कांदरबेड़ा रोड निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी ली. सरायकेला जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा बताया कि दोमुहानी-कांदरबेड़ा रोड को चालू करने के लिए 11 डिसमिल अौर जमीन की आवश्यकता है, जिसके लिए सेक्शन 11 (अधिसूचना) कर दी गयी है अौर जल्द ही अवार्ड घोषित कर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
संवेदक ने आयुक्त को बताया कि दिसंबर के अंत तक दोमुहानी-कांदरबेड़ा रोड निर्माण का काम पूरा कर लिया जायेगा, ताकि जनवरी के प्रथम सप्ताह में उसका उद्घाटन हो सके.
फुटबॉल मैदान का पेंच सामने आया
आयुक्त के निरीक्षण के दौरान कांदरबेड़ा मार्ग के बीच में फुटबॉल मैदान आने अौर उसको लेकर विरोध होने की बात सामने आयी. आयुक्त ने सरायकेला-खरसावां के अपर उपायुक्त को जाकर मामले की जानकारी लेने को कहा है. आयुक्त ने बताया कि दोमुहानी-कांदरबेड़ा रोड को लेकर पूर्व में जब उन्होंने बैठक की थी, तो यह बात सामने नहीं आयी थी, लेकिन रविवार को निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी गयी, जिसके बाद वहां के अपर उपायुक्त को जाकर मामले को देखने तथा अगर मांग जायज है, तो उसकी वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.
गाड़ी की रफ्तार ज्यादा नहीं रहे, इसके लिए व्यवस्था करने का आदेश : आयुक्त ने बताया कि रविवार को दोमुहानी पुल का निरीक्षण किया गया. दोपहिया वाहन अौर साइकिल को पुल में जाने के लिए नजदीक से ही रास्ता बनाने कहा गया, ताकि ज्यादा घूमना नहीं पड़े. आयुक्त ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार ज्यादा नहीं रहे, इसके लिए व्यवस्था करने को कहा गया है. साथ ही तीन किलोमीटर दूर एक्सएलआरआइ की अोर अौर ढाई किमी दोमुहानी की अोर से मुड़ कर बड़ी गाड़ी आयेगी अौर आदित्यपुर की अोर जायेगी, जिसके लिए गोलचक्कर बनाया जायेगा अौर इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










