एमजीएम अस्पताल में पकड़ा गया मामला, एफआइआर, कर्मचािरयों को 15,000 देते थे वेतन 8000 पर ही करते थे पीएफ कटौती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2018 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) ने एमजीएम अस्पताल में जांच कर बड़ा खुलासा किया है. अस्पताल में लेबर सप्लाइ करनेवाली दो कंपनी श्रीराम इंटरप्राइजेज और एडवांस बिजनेस कॉरपोरेट नामक कंपनियों की ओर से किये जा रहे फर्जीवाड़े को पकड़ा है. पीएफ कमिश्नर अशोक कुमार के निर्देश पर इंफोर्समेंट ऑफिसर (इओ) अमित कुमार के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) ने एमजीएम अस्पताल में जांच कर बड़ा खुलासा किया है. अस्पताल में लेबर सप्लाइ करनेवाली दो कंपनी श्रीराम इंटरप्राइजेज और एडवांस बिजनेस कॉरपोरेट नामक कंपनियों की ओर से किये जा रहे फर्जीवाड़े को पकड़ा है.
पीएफ कमिश्नर अशोक कुमार के निर्देश पर इंफोर्समेंट ऑफिसर (इओ) अमित कुमार के नेतृत्व में की गयी जांच में पाया गया है कि ये दोनों कंपनियां कर्मचारियों को 15-15 हजार रुपये वेतन के रूप में देती है. पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को इन कर्मचारियों का आठ हजार रुपये वेतन दिखा कर पीएफ में पैसा जमा कराती थी.
ये दोनों कंपनियां लंबे समय से अस्पताल में लेबर की सप्लाइ कर रही है. जांच टीम ने करीब 200 कर्मचारियों के वेतन की जांच की है, जिसमें इस तरह की गड़बड़ी सामने आयी है. मामले को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने साकची थाने में दो एफआइआर दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










