चंदनकियारी : बिनोद बाबू के सपनों का राज्य बनाने की जरूरत : सुदेश महतो

Updated at : 24 Sep 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
चंदनकियारी : बिनोद बाबू के सपनों का राज्य बनाने की जरूरत : सुदेश महतो

चंदनकियारी : आजसू पार्टी की ओर से चंदनकियारी के बोगुला मोड़ में बिनोद बिहारी महतो जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बिनोद बाबू के सपनों का परिणाम है. उनके विचारों को आत्मसात कर उनके […]

विज्ञापन
चंदनकियारी : आजसू पार्टी की ओर से चंदनकियारी के बोगुला मोड़ में बिनोद बिहारी महतो जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो उपस्थित थे.
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बिनोद बाबू के सपनों का परिणाम है. उनके विचारों को आत्मसात कर उनके सपनों का राज्य बनाने के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है. जिस दिन पंचायत सचिवालय से लेकर राज्य सचिवालय तक झारखंड के बेटे कार्यपालिका व विधायिका में होंगे, उस दिन बिनोद बाबू के सपनों का राज्य बनेगा.
श्री महतो ने कहा कि अब पार्टी नहीं, नेता चुनने की जरूरत है. दो अक्तूबर से हर विधानसभा में पदयात्रा निकाली जायेगी. अस्पताल, स्कूल का भवन नहीं, डॉक्टर और शिक्षक चाहिए. राज्य को नयी दिशा के लिए विजन की जरूरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola