जमशेदपुर : पैसे नहीं मिले तो दो पोतों ने दादी का गला रेता, मौत

Updated at : 16 Sep 2018 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : पैसे नहीं मिले तो दो पोतों ने दादी का गला रेता, मौत

टेल्को निवासी दोनों पोते व उनके दाेस्त भी बनाये गये आरोपी ग्रीन सिटी स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट की है घटना जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा ग्रीन सिटी जीएफ-2 गुलमोहर अपार्टमेंट में रहनेवाली ए शकुंतला (80) की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. आरोप है कि शकुंतला को उसके पोते ए निखिल […]

विज्ञापन
टेल्को निवासी दोनों पोते व उनके दाेस्त भी बनाये गये आरोपी
ग्रीन सिटी स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट की है घटना
जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा ग्रीन सिटी जीएफ-2 गुलमोहर अपार्टमेंट में रहनेवाली ए शकुंतला (80) की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. आरोप है कि शकुंतला को उसके पोते ए निखिल नायडू, हर्षित नायडू और उसके दोस्त संदीप ने मिल कर मारा है. पेट में भी चाकू गोद डाला.
घटना शनिवार दिन के एक से शाम पांच बजे के बीच की है. घटना के बाद से तीनों फरार हैं. शकुंतला की बेटी ए सावित्री के बयान पर तीनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है. सावित्री ने बताया कि निखिल और हर्षित अपनी दादी शकुंतला से अक्सर पैसे मांगते थे. नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी देते थे. डर कर शकुंतला उन्हें पैसे दे देती थी. वे लोग 10 हजार से कम रुपये की नहीं लेते थे.
ग्रीन सिटी सोसाइटी में ही रहनेवाली शकुंतला की बड़ी बेटी ए धनलक्ष्मी ने बताया कि शुक्रवार को भी तीनों घर आये थे. पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे. उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे उसने निखिल व हर्षित काे कार से सोसाइटी में आते हुए देखा था. कार पर काला शीशा लगा था, इस कारण उसके साथ कौन-कौन था, पता नहीं चल पाया.
निखिल को उसने कार से उतरते देखा था. शनिवार को करीब एक बजे सावित्री आंख का ऑपरेशन कराने अपनी बहन ए धनलक्ष्मी के साथ साकची स्थित अस्पताल गयी थी. शाम करीब 5.30 बजे जब दोनों लौटीं, तो देखा कि फ्लैट का मेन गेट खुला था. अंदर गयी, तो पाया कि उनकी मां का शव खून से सना हुआ पड़ा हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola