जमशेदपुर : गर्लफ्रैंड से झगड़ा में युवक ने दी जान!

जमशेदपुर : उलीडीह डिमना रोड आर्दशनगर में रहनेवाले पी उमेश राव (22) ने गर्लफ्रैंड से झगड़ा होने पर जान दे दी. पी उमेश नौ सितंबर की शाम साढ़े छह बजे से घर से बड़े भाई पी राउत राव की पल्सर बाइक लेकर निकला था. मंगलवार सुबह उसका शव डिमना लेक में तैरता मिला. गले में […]
जमशेदपुर : उलीडीह डिमना रोड आर्दशनगर में रहनेवाले पी उमेश राव (22) ने गर्लफ्रैंड से झगड़ा होने पर जान दे दी. पी उमेश नौ सितंबर की शाम साढ़े छह बजे से घर से बड़े भाई पी राउत राव की पल्सर बाइक लेकर निकला था. मंगलवार सुबह उसका शव डिमना लेक में तैरता मिला. गले में दाग व सूजन था. परिवार वालों ने गला दबा कर हत्या कर शव लेक में फेंक देने की आशंका जतायी है.
पी उमेश ने अपने मोबाइल फोन के वाट्सएप बॉक्स में सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें गर्लफ्रैंड की हरकतों से तंग आकर जान देने की बात का उल्लेख है. पी उमेश की गर्लफ्रैंड मानगो गुरुद्वारा रोड में रहती है और पिछले चार वर्ष से दोनों के बीच प्रेम संबंध था. घटना की सूचना पाकर बोड़ाम पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पी उमेश ने पिछले माह आइटीअाइ की पढ़ाई पूरी की थी और वह नौकरी की तलाश में था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










