पुलिस से धक्का-मुक्की, 288 गिरफ्तार गम्हरिया-कांड्रा में बंद रहा बेअसर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2018 4:03 AM
गम्हरिया : कांड्रा, गम्हरिया, कोलाबिरा, दुगनी आदि क्षेत्रों में आम दिनों की तरह ही दुकानें खुली रही. साथ ही वाहनों का परिचालन भी सामान्य रहा. इस दौरान दस बजे के बाद प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बारिक के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता छोटा गम्हरिया में बंद कराने सड़क पर उतरे, जिन्हें तत्काल पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना […]
गम्हरिया : कांड्रा, गम्हरिया, कोलाबिरा, दुगनी आदि क्षेत्रों में आम दिनों की तरह ही दुकानें खुली रही. साथ ही वाहनों का परिचालन भी सामान्य रहा. इस दौरान दस बजे के बाद प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बारिक के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता छोटा गम्हरिया में बंद कराने सड़क पर उतरे, जिन्हें तत्काल पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना ले गयी. गिरफ्तारी देने वालों में जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा, महिला मोरचा प्रखंड अध्यक्ष लखी कुमारी, देवनाथ सिंह सरदार, राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










