बिष्टुपुर में पत्नी के बयान पर तीबा की हत्या का केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 5:56 AM
जमशेदपुर : बिष्टुपुर धातकीडीह मेडिकल बस्ती में तीबा मुखी की हत्या के मामले में पत्नी बेबी मुखी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस को दूसरे दिन भी तीबा की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस मामले में हिरासत में लिए गये शिवम, रवि मुखी और […]
जमशेदपुर : बिष्टुपुर धातकीडीह मेडिकल बस्ती में तीबा मुखी की हत्या के मामले में पत्नी बेबी मुखी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस को दूसरे दिन भी तीबा की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस मामले में हिरासत में लिए गये शिवम, रवि मुखी और दीपक सिंह को सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को पीआर बांड पर छोड़ दिया. वहीं, तीबा के साथ रात में घूमने वाले भीमा मुखी को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है. भीमा ने पुलिस को बताया कि वह तीबा के साथ था, लेकिन हत्या किसने की, उसे नहीं मालूम. फिलहाल पुलिस सभी बिंदूओं पर जांच कर रही है. मालूम हो कि दो-तीन सितंबर की रात पौने दो बजे पुलिस ने धातकीडीह कबीरिया हाई स्कूल के पास सड़क किनारे नाली में लहूूलुहान अवस्था में तीबा को बरामद किया था. इसके बाद इलाज के लिए उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










