धातकीडीह : जॉन्डिस पीड़ितों में 76 प्रतिशत युवा
Updated at : 02 Sep 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : धातकीडीह में फैले जाॅन्डिस से सबसे अधिक युवा प्रभावित हुए. जाॅन्डिस पीड़ितों में 76 प्रतिशत मरीज 16 से 45 साल की उम्र के थे. यह खुलासा फाइलेरिया विभाग व नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, दिल्ली की टीम में शामिल डॉ कादरी व डॉ एंथोनी के सर्वे से हुआ. टीम ने धातकीडीह को चार […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : धातकीडीह में फैले जाॅन्डिस से सबसे अधिक युवा प्रभावित हुए. जाॅन्डिस पीड़ितों में 76 प्रतिशत मरीज 16 से 45 साल की उम्र के थे. यह खुलासा फाइलेरिया विभाग व नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, दिल्ली की टीम में शामिल डॉ कादरी व डॉ एंथोनी के सर्वे से हुआ.
टीम ने धातकीडीह को चार भागों में बांट कर सर्वे किया था. सर्वे के दौरान मिलने वाले मरीजों को उम्र के हिसाब से तीन ग्रुपों में बांटा गया था. 16 से 45 वर्ष के 282 लोग जॉन्डिस से प्रभावित थे.
वहीं शून्य से 15 साल के 72 लोग तथा 45 वर्ष से अधिक वाले 48 लोग जॉन्डिस पीड़ित पाये गये. साथ ही ए, बी, मदरसा व हरिजन बस्ती में जॉन्डिस के 402, बुखार के 112, कमजोरी के 140 व भूख नहीं लगने के 330 मरीज मिले थे. इसको लेकर जिला सर्विलेंस विभाग व एनसीडीसी दिल्ली की टीम ने पूरे धातकीडीह को चार ब्लॉक यानी ए, बी, मदरसा व धातकीडीह हरिजन बस्ती में बांटा कर सर्वे का काम किया था. इस दौरान परिवार में कितने लोग रहते है, उनकी कितनी उम्र है, अगर कोई बीमार रहता था उसकी पूरा इतिहास की जानकारी ली गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




