खरकई व सुवर्णरेखा डेंजर लेवल पर
Updated at : 01 Sep 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : गुरुवार रात लगातार तेज बारिश होने के कारण शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे के बाद ओड़िशा व्यांगबिल डैम का एक गेट (.50 मीटर) खोला गया. वहीं बाढ़ का पानी को नियंत्रण करने के उद्देश्य से घाटशिला स्थित शुक्रवार गालूडीह बराज का तीन गेट (5.50 मीटर, 2.70 मीटर व .34 मीटर) खोला गया. इससे […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : गुरुवार रात लगातार तेज बारिश होने के कारण शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे के बाद ओड़िशा व्यांगबिल डैम का एक गेट (.50 मीटर) खोला गया. वहीं बाढ़ का पानी को नियंत्रण करने के उद्देश्य से घाटशिला स्थित शुक्रवार गालूडीह बराज का तीन गेट (5.50 मीटर, 2.70 मीटर व .34 मीटर) खोला गया.
इससे पूर्व ओड़िशा डैम का पानी खरकई अौर सुवर्णरेखा नदी में सुबह 11 बजे पहुंचने पर तेजी से जलस्तर बढ़ गया. यह सिलसिला छह बजे तक जारी रहा. खरकई नदी में शाम सात बढ़े आंशित रूप से घटा, लेकिन सुवर्णरेखा नदी में रात तक जलस्तर बढ़ना जारी रहा.इससे पूर्व जिला प्रशासन ने शहर के नदी तटीय इलाकों को अलर्ट किया, खासकर तटीय व निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने की आशंका थी.
इस कारण बागबेड़ा, कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3, मानगो हड्डीगोदाम में नदी किनारे पर बसे कुछ लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा गया. मानगो में बाढ़ की आशंका को लेकर विशेष पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने टीम ने चाणक्यपुरी, वास्तु विहार, शांतिनगर, रामनगर व आसपास नदी तटीय इलाकों का निरीक्षण किया अौर तटीय व निचले इलाकों के लोगों को उंचाई वाले सुरक्षित स्थानों में भेजने के लिए अपने टीम को निर्देश दिया. विशेष पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने रात में हर स्थिति से निपटने के लिए अपनी टीम को निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




