रंगदारी मांगते दो युवक धराये

Updated at : 01 Sep 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मांगते दो युवक धराये

आदित्यपुर : जेल में बंद अपराधी अपने गुर्गों के माध्यम से गम्हरिया के व्यापारियों से रंगदारी वसूल रहे हैं. इसका खुलासा गुरुवार की शाम उस समय हुआ जब गम्हरिया बाजार में दुकानदारों से रंगदारी मांग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पकड़े गये युवकों में राजेश […]

विज्ञापन
आदित्यपुर : जेल में बंद अपराधी अपने गुर्गों के माध्यम से गम्हरिया के व्यापारियों से रंगदारी वसूल रहे हैं. इसका खुलासा गुरुवार की शाम उस समय हुआ जब गम्हरिया बाजार में दुकानदारों से रंगदारी मांग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पकड़े गये युवकों में राजेश मंडल व सिराय सामड शामिल हैं, जबकि प्रिंस मसीह नामक युवक मौके से फरार होने में सफल रहा.
जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि जेल में बंद अपराधी सन्नी सिंह व विनल डे के नाम पर कुछ दिनों से रंगदारी वसूली जा रही थी. इसकी जानकारी कुछ लोगों ने सौ नंबर पर डायल करके दी थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गम्हरिया बाजार स्थित कपड़े की दुकान से उक्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के जेब से 12,500 रुपये बरामद किये गये हैं. तीनों अपराधी दुकानदार से 20 हजार रुपये रंगदारी मांग रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola