शहर पहुंचे सीएम, टीएमएच में भर्ती बहन से मिले

Updated at : 30 Aug 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
शहर पहुंचे सीएम, टीएमएच में भर्ती बहन से मिले

सोनारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे टीएमच पहुंचे सीएम जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को रांची से जमशेदपुर पहुंचे. सोनारी एयरपोर्ट से वे सीधे टीएमएच गये, जहां उनकी बड़ी बहन प्रेमवती देवी भर्ती हैं. मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. वे गुरुवार को शहर में रहेंगे. कृष्ण जन्माष्टमी में भाग लेने के साथ […]

विज्ञापन

सोनारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे टीएमच पहुंचे सीएम

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को रांची से जमशेदपुर पहुंचे. सोनारी एयरपोर्ट से वे सीधे टीएमएच गये, जहां उनकी बड़ी बहन प्रेमवती देवी भर्ती हैं. मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. वे गुरुवार को शहर में रहेंगे. कृष्ण जन्माष्टमी में भाग लेने के साथ ही सिदगोड़ा सोन मंडप में दिन के 11 बजे से कोल्हान स्तरीय भाजपा नेताओं की बैठक में भाग लेंगे.
बैठक में 2019 के चुनाव में कोल्हान में पार्टी द्वारा तय रणनीति के अनुसार प्रमंडल में काम करने के लिए बूथ स्तर तक के पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने के साथ उनकी जवाबदेही तय की जायेगी. कोल्हान भाजपा की संगठनात्मक चर्चाएं भी होंगी. बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो एवं लक्ष्मण गिलुआ, मंत्री सरयू राय, मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, साधुचरण महतो के अलावा संगठन के कोल्हान प्रभारी समीर उरांव एवं सह-प्रभारी विनोद श्रीवास्तव सभी जिलाध्यक्ष में दिनेश कुमार, सरोज महापात्रा,
उदय सिंहदेव, दिनेश चंद्र नंदी, लोकसभा प्रभारी दीपक प्रकाश, मनोज सिंह, जिला के प्रभारी सत्येंद्र कुमार, रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, अशोक षाड़ंगी समेत विधानसभा कोर कमेटी के सदस्य और सभी पूर्णकालिक सदस्यों को आमंत्रित किया गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और संगठन महामंत्री धर्मपाल बैठक को संबोधित करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola