रविवार को भी डाकियाें ने पहुंचायी राखी, भाइयों ने कहा…थैंक्स
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार था. सिंहभूम मंडल के डाकघरों में हजारों की संख्या में राखियां नहीं बांटी जा सकी थी. पिछले 10 दिनों से राखी बांटने का काम चल रहा था, लेकिन राखियों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हें रविवार तक गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचाया जा सका था. इस वजह […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार था. सिंहभूम मंडल के डाकघरों में हजारों की संख्या में राखियां नहीं बांटी जा सकी थी. पिछले 10 दिनों से राखी बांटने का काम चल रहा था, लेकिन राखियों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हें रविवार तक गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचाया जा सका था.
इस वजह से सिंहभूम मंडल द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को होने के बावजूद भाइयों तक बहनों की राखी पहुंचायी जायेगी. यही कारण था कि डाकिया रविवार को भी ड्यूटी पर रहे. सिंहभूम मंडल के वरीय डाक अधीक्षक विमल किशोर ने कहा कि सभी डाकिया सुबह-सुबह पहले अपनी बहनों से राखी बंधवाने के बाद ड्यूटी पर निकल गये, ताकि वे भाइयों तक राखी पहुंचा सके. तीनों जिले को मिला कर करीब 2000 राखियों का वितरण रविवार को किया गया. रविवार को कार्य करने के एवज में डाकिया को अतिरिक्त मानदेय मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










