दक्षिण पूर्व जोन से शालीमार-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस भी 19 से 21 अगस्त तक नहीं चलेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 5:07 AM
जमशेदपुर : केरल में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से रेलवे ने (18189) टाटानगर- एलेप्पी एक्सप्रेस को रविवार को रद्द करने का फैसला लिया है. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है. टाटानगर से खुलने वाली (18189 अप) टाटा-एलेप्पी एक्सप्रेस और धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस का सामायोजन […]
जमशेदपुर : केरल में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से रेलवे ने (18189) टाटानगर- एलेप्पी एक्सप्रेस को रविवार को रद्द करने का फैसला लिया है. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है. टाटानगर से खुलने वाली (18189 अप) टाटा-एलेप्पी एक्सप्रेस और धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस का सामायोजन राउलकेला मे होता है. वहां दोनों गाड़ियों का रैक एक हो कर एलेप्पी तक जाती है. धनबाद से भी एलेप्पी एक्सप्रेस (13351) रविवार को नहीं खुलेगी.
धनबाद से भी ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. इधर दक्षिण पूर्व जोन से (22642 ) शालीमार-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस को भी शालीमार स्टेशन से 19 अगस्त से 21 अगस्त तक केरल में बाढ़ की वजह से रद्द कर दिया गया है. हजारों यात्रियों को होगी परेशानी. एलेप्पी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना होगा. अप और डाउन में ट्रेन के रद्द होने से दक्षिण आने जाने वाले यात्रियों का काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
खास कर इस ट्रेन से इलाज कराने काफी संख्या में शहर से यात्री मरीज के साथ जाते है. रविवार को सभी सीट थी बुक. रविवार को ट्रेन के सभी क्लास के टिकट पहले से बुक थे. यात्रियों को ट्रेन का टिकट वेटिंग में मिल रहा था. इधर ट्रेन का परिचालन रद्द होने की सूचना यात्रियों को मैसेज के जरिये रेलवे द्वारा भेजा जा रहा है. शनिवार को दिल्ली की तरफ से आने वाली नीलांचल एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम व उत्कल एक घंटा से तीन घंटे विलंब से टाटानगर पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










