झारखंड सरकार ने आज छुट्टी घाेषित की
Updated at : 17 Aug 2018 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

रांची/जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राज्य सरकार ने 17 अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित किया है. साथ ही सात दिनों के राजकीय शोक की भी घोषणा की है. इस वजह से 22 अगस्त तक कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जायेगा. झंडे झुके रहेंगे. घाेषणा के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला […]
विज्ञापन
रांची/जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राज्य सरकार ने 17 अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित किया है. साथ ही सात दिनों के राजकीय शोक की भी घोषणा की है. इस वजह से 22 अगस्त तक कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जायेगा. झंडे झुके रहेंगे. घाेषणा के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की अोर से एक पत्र जारी कर सभी सरकारी स्कूलों व कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया गया.
जमशेदपुर अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने देर रात आदेश जारी करते हुए कहा कि सीबीएसइ व आइसीएसइ दोनों ही बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे. इसके पूर्व डीएवी ग्रुप ने स्कूल बंदी की घोषणा कर दी थी. केपीएस ग्रुप ने अपने स्तर स्कूल को बंद करने का निर्णय लिया था. देर शाम शहर के सभी प्राइवेट स्कूल प्रबंधक इस फैसले में शामिल हो गये. जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक ने भी इसकी पुष्टि की है. कोल्हान विवि व इसके सभी कॉलेज भी गुरुवार को बंद रहेंगे. परीक्षाएं स्थगित रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




