पूरा जमशेदपुर नगर निगम बने या फिर इंडस्ट्रियल टाउन

जमशेदपुर : खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा है कि मेरा यह मानना है कि पूरा जमशेदपुर ही नगर निगम बन जाये या फिर इंडस्ट्रियल टाउन. इसके लिए राज्य सरकार पूरी नियमावली बनाये. बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरयू राय ने कहा : अगर नियमावली नहीं बनेगी, तो इंडस्ट्रियल […]
जमशेदपुर : खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा है कि मेरा यह मानना है कि पूरा जमशेदपुर ही नगर निगम बन जाये या फिर इंडस्ट्रियल टाउन. इसके लिए राज्य सरकार पूरी नियमावली बनाये. बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरयू राय ने कहा : अगर नियमावली नहीं बनेगी, तो इंडस्ट्रियल टाउन किस तरह चलेगा.
अभी तो टाटा कमांड एरिया में पिक एंड चूज (जिसको चाहते हैं, उसको सुविधा दी जाती है) कर नागरिक सेवाएं दी जाती हैं. लोग कहां दरवाजा खटखटायेंगे, यह देखा जाना चाहिए. अगर इन सारी बातों को तय नहीं किया जा सका है, तो सरकार और टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट में अपनी बातों रखनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










