टाटानगर यार्ड में इंजन हुआ बेपटरी

Updated at : 07 Aug 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
टाटानगर यार्ड में इंजन हुआ बेपटरी

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे यार्ड के 13 नंबर लाइन पर सोमवार को एक इंजन बेपटरी हो गया. सूचना मिलने पर रेलवे के पदाधिकारी पहुंचे. इसके बाद इंजन को पटरी पर लाया गया. सूचना मिलने पर आरपीएफ सहित रेलवे के अन्य पदाधिकारी भी पहुंच गये थे. हालांकि इंजन के बेपटरी होने की घटना से परिचालन विभाग […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे यार्ड के 13 नंबर लाइन पर सोमवार को एक इंजन बेपटरी हो गया. सूचना मिलने पर रेलवे के पदाधिकारी पहुंचे. इसके बाद इंजन को पटरी पर लाया गया. सूचना मिलने पर आरपीएफ सहित रेलवे के अन्य पदाधिकारी भी पहुंच गये थे. हालांकि इंजन के बेपटरी होने की घटना से परिचालन विभाग के अधिकारियों ने इनकार किया है. हालांसि इस लाइन पर यात्री ट्रेनों के आवागमन नहीं होने से कोई परेशानी नहीं हुई.
स्टेशन परिसर में बाधित रही बिजली : शहर में हो रही लगातार बारिश के कारण स्टेशन परिसर में भी कई बार बिजली बाधित हुई. इस कारण स्टेशन परिसर में स्थित पूछताछ केंद्र, स्टॉल व अन्य जगहों पर अंधेरा छाया रहा. साथ ही ट्रेन एवं कोच डिस्पले बोर्ड के बंद होने से यात्रियों को परेशानी हुई.
13 से शुरू होगा नया फुट ओवरब्रिज बनाने का काम : रेलवे की ओर से 13 अगस्त से टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से तीन तक नया फुटओवरब्रिज बनाने व जोड़ने का कार्य शुरू किया जायेगा. इंजीनियरिंग विभाग ने टाटानगर परिचालन विभाग से लाइन ब्लॉक करने से संबंधित आदेश मांगा था जिसको चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय द्वारा मंजूरी दे दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola