एमआरआइ नहीं कराने पर डॉक्टर ने इलाज करने से किया इनकार, हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित स्टील सिटी नर्सिंग होम में घाटशिला की एक महिला का इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा बताये गये सेंटर से एमआरआइ नहीं कराने पर डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार कर दिया. इसके खिलाफ मरीज के परिजनों ने हंगामा किया तथा इसकी शिकायत बिष्टुपुर थाने में दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत में […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित स्टील सिटी नर्सिंग होम में घाटशिला की एक महिला का इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा बताये गये सेंटर से एमआरआइ नहीं कराने पर डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार कर दिया. इसके खिलाफ मरीज के परिजनों ने हंगामा किया तथा इसकी शिकायत बिष्टुपुर थाने में दर्ज करायी है.
दर्ज शिकायत में घाटशिला निवासी नीरज राय अग्रवाल ने बताया है कि 30 जुलाई को वह अपनी मां कृष्णा देवी का इलाज कराने के लिए स्टील सिटी क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर लाये थे, जहां उनकी मां का डॉक्टर द्वारा चिकित्सा किया जा रहा था. उन्होंने एमआरआइ रिपोर्ट बनवा कर लाने को कहा था. नीरज ने अपनी मां का एमआरआइ रिपोर्ट बनवाने मेडिका कांतिलाल गांधी अस्पताल गये और वहां एमआरआइ करवाया. लेकिन जब एमआरआइ रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास गये, तो वे भड़क गये.
डॉक्टर ने कहा कि रिपोर्ट डिस्कवरी डायग्नोस्टिक से करवा कर लायें या अस्पताल छोड़ यहां से चले जायें. दर्ज शिकायत के मुताबिक डॉक्टर ने ये सारी बातें मां के सामने कहीं जिससे मां की तबीयत और खराब हो गयी. इसके बावजूद मां को अस्पताल से छुट्टी दे गयी. अब मां की स्थिति गंभीर हो गयी है. अस्पताल में हंगामा की सूचना पाकर झामुमो नेता राजा सिंह, हरिराम टुडू, अर्जुन पुर्ती, सन्नी सिंह, रोशन, विनय दत्ता, रोशन सिंह समेत अन्य लोग पहुंच गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










