आज से मिलेगी रेलवे अस्पताल में होम्योपैथी इलाज की सुविधा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : रेल कर्मियों के लिए अच्छी खबर है. आने वाले समय में रेल कर्मियों को आंख व दांत का होम्योपैथी इलाज कराने के लिए बाहर नहीं जाना होगा. बुधवार से ही रेल कर्मियों को होम्योपैथी से इलाज की सुविधा टाटानगर रेलवे अस्पताल में मिलना शुरू हो जायेगा. रेलवे की ओर से महिला चिकित्सक की […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : रेल कर्मियों के लिए अच्छी खबर है. आने वाले समय में रेल कर्मियों को आंख व दांत का होम्योपैथी इलाज कराने के लिए बाहर नहीं जाना होगा. बुधवार से ही रेल कर्मियों को होम्योपैथी से इलाज की सुविधा टाटानगर रेलवे अस्पताल में मिलना शुरू हो जायेगा. रेलवे की ओर से महिला चिकित्सक की तैनाती की गयी है. उक्त जानकारी मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा ने दी. उन्होंने बताया कि अगस्त माह में टाटानगर अस्पताल में आंखों और दांतों का जल्द होम्योपैथी इलाज शुरू होगा.
आंख के डॉक्टर की तैनाती हो गयी है. वहीं दांत के डॉक्टर की तैनाती के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है. दोनों सुविधा के शुरू होते ही टाटानगर सहित आदित्यपुर, कांड्रा, गम्हरिया के सात हजार से ज्यादा रेल कर्मियों के साथ सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों और उनके परिजनों को टाटा मोटर्स या गार्डेनरीच के अस्पताल में रेफर नहीं होना होगा. मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा ने कहा कि सीएमडी से लेकर जीएम तक मेंस कांग्रेस ने रेल कर्मियों की सुविधाओं को लेकर हमेशा आवाज बुलंद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










