मरीजों के लिए छुट्टी का था नोटिस, चोरों ने उठाया लाभ

Published at :30 May 2014 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
मरीजों के लिए छुट्टी का था नोटिस, चोरों ने उठाया लाभ

जमशेदपुर: सोनारी स्थित बालीचेला स्कूल रोड निवासी टीएमएच के चिकित्सक डॉ अमल प्रकाश पात्र को घर के बाहर मरीजों की सुविधा के लिए नोटिस लगाकर कश्मीर घूमने जाना महंगा पड़ गया. नोटिस का फायदा चोरों ने उठा लिया. उनके घर से करीब दो लाख रुपये के गहने, मेडल समेत अन्य सामान चोरी हो गयी. डॉ […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: सोनारी स्थित बालीचेला स्कूल रोड निवासी टीएमएच के चिकित्सक डॉ अमल प्रकाश पात्र को घर के बाहर मरीजों की सुविधा के लिए नोटिस लगाकर कश्मीर घूमने जाना महंगा पड़ गया. नोटिस का फायदा चोरों ने उठा लिया.

उनके घर से करीब दो लाख रुपये के गहने, मेडल समेत अन्य सामान चोरी हो गयी. डॉ पात्र 19 मई से पत्नी और पुत्रों के साथ छुट्टी मनाने कश्मीर गये थे. 28 मई को जब वापस लौटे, तो घर के सभी ताले टूटे मिले. करीब नौ ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसकी सूचना सोनारी थाना प्रभारी और एसएसपी अमोल होमकर को दी. सोनारी थाना प्रभारी, क्षेत्र के इंस्पेक्टर समेत कई पदाधिकारी पहुंचे. टूटे हुए ताले को जब्त किया और तफ्तीश शुरू की. पुलिस ने तत्काल खोजी कुत्ते की भी मदद ली गयी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया.

सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया

डॉ पात्र के घर में इंट्री के हर स्थान पर क्लोज सर्किट कैमरा (सीसीटीवी) लगाया गया है. लेकिन 19 मई को घर से बाहर निकलते समय उन्होंने बिजली के सारे कनेक्शन बंद कर दिये थे. 22 मई तक ही बैट्री बैकअप के भरोसे रिकॉर्डिग हुई है. सीसीटीवी फूटेज में 22 मई तक किसी अनजान व्यक्ति के इंट्री का दृश्य नहीं है.

27-28 मई की रात हुई चोरी

28 मई की रात घर के बगल में ही पूजा का आयोजन था. उसमें डॉ पात्र के कई कर्मचारी भी शामिल हुए थे. उन लोगों ने बताया कि बाहर में गेट बंद था और किसी तरह का कोई ऐसी बात सामने नहीं आयी थी. इस कारण यह उम्मीद जतायी जा रही है कि 27-28 मई की रात को ही इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है.

घर के जानकार पर ही शक

डॉ अमल पात्र के घर हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस तफ्तीश करने में जुटी हुई है. चूंकि चोरों ने सीधे बेड रूम और बगल के रूम, जहां सामान रखा गया है, वहां ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है. निचले मंजिल या क्लिनिक, जहां कई सारे ड्रावर रखे गये है, वहां किसी तरह की कोई चोरी नहीं की गयी है. इस कारण संभावना जतायी जा रही है कि कोई घर का जानकार व्यक्ति ने ही घटना को अंजाम दिया है.

नोटिस चिपका गये थे कश्मीर

चिकित्सक डॉ अमल प्रकाश पात्र ने 19 मई को कश्मीर जाने के पूर्व अपने घर के मुख्य गेट पर नोटिस चिपका दी थी कि वे 28 मई को वापस लौटेंगे. इसके बाद उनका निजी क्लिनिक खुल सकेगा. चोरों ने आगे के रास्ते से इंट्री की और फिर दो मंजिला मकान के ऊपरी तल्ले में घुसकर पूरे अलमारी से लेकर सभी सामानों को तहस-नहस कर दिया. ताला काटकर गहना, मेडल और अन्य सामान ले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola