अब व्हाइट लेबल एटीएम से निकलेंगे सबके पैसे

जमशेदपुर: ब्राउन लेबल एटीएम कंसेप्ट खत्म करने की योजना तैयार हो रही है. इसके बदले व्हाइट लेबल एटीएम की सुविधा लोगों को मिलेगी. जमशेदपुर में पहला व्हाइट लेबल एटीएम टीसीपीएसल की ओर से जोजोबाड़ा स्थित लाफार्ज कंपनी गेट के पास स्थापित की गयी है. कंपनी ने अगले दो वर्ष में 15 हजार से अधिक एटीएम […]
जमशेदपुर: ब्राउन लेबल एटीएम कंसेप्ट खत्म करने की योजना तैयार हो रही है. इसके बदले व्हाइट लेबल एटीएम की सुविधा लोगों को मिलेगी. जमशेदपुर में पहला व्हाइट लेबल एटीएम टीसीपीएसल की ओर से जोजोबाड़ा स्थित लाफार्ज कंपनी गेट के पास स्थापित की गयी है.
कंपनी ने अगले दो वर्ष में 15 हजार से अधिक एटीएम स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है. टाटा कम्यूनिकेशंस पेमेंट सोल्यूशंस लिमिटेड (टीसीपीएसएल) की ओर से संचालित टाटा इंडिकैश के नाम से संचालित इस एटीएम में किसी बैंक का लोगो नहीं रहेगा.
एक बारगी उपभोक्ताओं को इसके इस्तेमाल में थोड़ी सी हिचकिचाहट जरूर होगी, लेकिन जागरूकता के साथ यह बात आम हो जायेगी. इस एटीएम का माह भर में पांच बार नि:शुल्क इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें कैश निकालने, बैलेंस चेक करना, मिनी स्टेटमेंट निकालना (सब कुछ मिलाकर पांच बार) मुफ्त है. इसके बाद कैश निकालने के लिए किये जानेवाले छठे ट्रांजेक्शन पर 16 रुपये और बैलेंस जानने या फिर स्टेटमेंट स्लिप निकालने पर छह रुपये अतिरिक्त शुल्क लगेगा. क्या है ब्राउन लेबल एटीएम: बैंकों की ओर से इन दिनों खुद एटीएम का संचालन नहीं किया जा रहा है. ऐसे एटीएम को ब्राउन एटीएम कहते हैं. इस एटीएम पर संबंधित बैंक का डिस्पले-लोगो बना रहता है. बैंकों ने ब्राउन एटीएम को आउट सोर्स कर रखा है. इन एटीएम की पूरी तरह से स्थापना का जिम्मा निजी कंपनी के पास है. संबंधित बैंक सिर्फ उस एजेंसी को कैश देते हंै, जो इसमें भरने का काम करती हैं.
व्हाइट लेबल एटीएम: व्हाइट लेबल एटीएम का उपयोग भी आम एटीएम की तरह ही होगा, लेकिन इस पर किसी भी बैंक का नाम-डिस्पले या फिर उसके बाहर लोगो नहीं लगा रहेगा. ऐसे एटीएम पर सिर्फ संबंधित कंपनी का नाम लिखा रहेगा, जो इसका संचालन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




