गैर टिस्को क्षेत्र : बस्तियों को मिलेगा बिजली-पानी

जमशेदपुर: मानगो व जमशेदपुर अक्षेस की सभी बस्तियों को जुस्को का पानी मिलने का रास्ता साफ हो गया है. अब उन बस्तीवासियों को भी पीने का पानी का कनेक्शन और बिजली जुस्को को देना पड़ेगा, जिनके पास जमीन के कागजात नहीं है, जबकि उन्होंने घर बनाया हुआ है. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने […]
जमशेदपुर: मानगो व जमशेदपुर अक्षेस की सभी बस्तियों को जुस्को का पानी मिलने का रास्ता साफ हो गया है. अब उन बस्तीवासियों को भी पीने का पानी का कनेक्शन और बिजली जुस्को को देना पड़ेगा, जिनके पास जमीन के कागजात नहीं है, जबकि उन्होंने घर बनाया हुआ है. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने संबंधी पत्र जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को भेज दिया है.
जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने पत्र को जुस्को से रिसीव करा दिया है. पत्र में कहा गया है कि जिस प्रकार रांची नगर निगम पीने का पानी का कनेक्शन दे रहा है, उसी प्रकार जमशेदपुर में भी लोगों को कनेक्शन दिया जायेगा. कनेक्शन ाके लिए जमीन के कागजात व होल्डिंग जरूरी नहीं है. मानगो व जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने इस पत्र को नत्थी करते हुए जुस्को के प्रबंध निदेशक को निर्देश भेज दिया है.
क्या है नगर विकास सचिव का आदेश :नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 592 के प्रावधानों के आलोक में रांची नगर निगम जल प्रभार और गृह जल संयोजन के लिए निर्मित उप नियम 2013 के अनुसार टाटा स्टील और स्थानीय प्रशासन को उक्त बस्तियों में पानी संयोजन और बिजली आपूर्ति किया जाना है. यह भी कहा गया है कि जमशेदपुर, मानगो अक्षेस के अलावा जुगसलाई नगरपालिका में चुनाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर स्थगित है. ऐसी परिस्थितियों में निर्देश दिया गया है कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 592 के आलोक में रांची नगर निगम द्वारा बनाये गये जल प्रभार और गृह जल संयोजन (नया वाटर कनेक्शन) के लिए उपनियम 2013 को अंगीकृत करते हुए जल संयोजन के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है.
इन बस्तियों में मिलेगा लाभ
भुइयांडीह के निर्मलनगर, पटेलनगर, बागुननगर, शांतिनगर, रघुवरनगर, भालुबासा इंदिरा नगर, गायत्री नगर, रामाधीन बगान, जेम्को बस्ती, सिद्धू कान्हू बस्ती, शक्तिनगर, कदमा के शास्त्रीनगर, भाटिया बस्ती, लांग टांग बस्ती, छायानगर, चंडीनगर, लाल भट्ठा, बाबूडीह बस्ती, बागुनहातू, बागुननगर, भक्तिनगर, रुइया पहाड़, जोजोबेड़ा, कृष्णानगर, शिवसिंह बगान, रामनगर, श्यामनगर, हाड़गोदाम एरिया, बैरझाबड़ा, रूपनगर, निर्मलनगर बस्तियों समेत अन्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




