स्वीकृत पद नहीं, तो पीजी डिपार्टमेंट ट्रांसफर

जमशेदपुर: विश्वविद्यालय से कॉलेजों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है. इसके लिए स्नातकोत्तर विभागों में नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) क्वालिफाइड व सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवा ली जायेगी और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में कक्षाएं बाधित न हों. यह बात कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने गुरुवार को स्नातकोत्तर […]
जमशेदपुर: विश्वविद्यालय से कॉलेजों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है. इसके लिए स्नातकोत्तर विभागों में नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) क्वालिफाइड व सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवा ली जायेगी और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में कक्षाएं बाधित न हों.
यह बात कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने गुरुवार को स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों के साथ बैठक में कही. डॉ सिंह ने कहा कि जहां पीजी में शिक्षकों के स्वीकृत पद नहीं हैं वहां पीजी कोर्स बंद कर दूसरे कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया जायेगा. जरूरत पड़ने पर एक से दूसरे कॉलेज के पीजी विभाग में भी सेवा ली जायेगी. बैठक में विश्वविद्यालय समेत कॉलेजों में स्नातकोत्तर विभागों में कक्षाओं के नियमित संचालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर चर्चा हुई. इसके लिए कुलपति ने विभागाध्यक्षों से प्रस्ताव और सुझाव मांगे.
कहां चल सकता है पीजी विभाग, कहां नहीं
इस दौरान कुलपति डॉ सिंह ने स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों से विभिन्न कॉलेजों में चल रहे स्नातकोत्तर (पीजी) विभागों की स्थिति का भी ब्योरा मांगा. उन्होंने विश्वविद्यालय समेत कॉलेजों के स्नातकोत्तर विभागों में आवश्यकता के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी बात कही. इसके लिए विभागाध्यक्षों से फैकल्टी मेंबर समेत आवश्यकता के मुताबिक सामग्री व सुविधाओं से संबंधित प्रस्ताव तलब किया. प्रस्ताव 10 दिनों के अंदर सौंपने का निर्देश दिया. बैठक कुलपति की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रतिकुलपति, सभी विभागाध्यक्ष, असिस्टेंट रजिस्ट्रार एमके मिश्र समेत विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




