शहर में परमिट बंद, डीटीओ ने पीएमओ को बताया जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2018 8:09 AM
जमशेदपुर: जिले में ऑटो रिक्शा की चेकिंग बंद है तथा परमिट नहीं मिल रही है. लेकिन डीटीओ ने प्रधानमंत्री कार्यालय को जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें कहा है कि ऑटो की लगातार चेकिंग हो रही है अौर परमिट भी दिये जा रहे हैं. डीटीओ ने रिपोर्ट में बताया है कि निचले स्तर के अधिकारियों को […]
जमशेदपुर: जिले में ऑटो रिक्शा की चेकिंग बंद है तथा परमिट नहीं मिल रही है. लेकिन डीटीओ ने प्रधानमंत्री कार्यालय को जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें कहा है कि ऑटो की लगातार चेकिंग हो रही है अौर परमिट भी दिये जा रहे हैं. डीटीओ ने रिपोर्ट में बताया है कि निचले स्तर के अधिकारियों को ऑटो रिक्शा और वाहनों की लगातार चेकिंग को कहा गया है.
दरअसल, प्रधानमंत्री कार्यालय में विनय कुमार मिश्रा ने शिकायत की थी कि शहर में बड़े पैमाने पर बिना नंबर और फर्जी नंबर के ऑटो रिक्शा चलाये जा रहे हैं. खास कर आजादनगर और उलीडीह एरिया में. पीएमओ ने शिकायत पर जानकारी मांगी थी. उसकी रिपोर्ट डीटीओ ने दी है. डीटीओं को दी गयी रिपोर्ट के आधार पर केस को क्लोज कर दिया गया है. गौरतलब है कि ऑटो के खिलाफ की गयी इसी शिकायत के आधार पर शहर में ऑटो रिक्शा के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था, लेकिन बाद में राजनीतिक दलों के दबाव के बाद चेकिंग को तीन माह के लिए बंद कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










