जमशेदपुर : दंडाधिकारी के घर से नकदी और जेवर की दिनदहाड़े चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चोर घर से पहन गया दूसरा चप्पल, खोजी कुत्ते को लेकर पुलिस ने की छानबीन जमशेदपुर : साकची चेनाब रोड र्क्वाटर नंबर 31 में रहने वाली कार्यपालक दंडाधिकारी अनिता केरकेट्टा के घर में चोरों ने ढाई हजार नकद समेत सिटी गोल्ड के आभूषण की चोरी कर ली. चोरों ने घर की अलमीरा को खंगाला. भागने […]
विज्ञापन
चोर घर से पहन गया दूसरा चप्पल, खोजी कुत्ते को लेकर पुलिस ने की छानबीन
जमशेदपुर : साकची चेनाब रोड र्क्वाटर नंबर 31 में रहने वाली कार्यपालक दंडाधिकारी अनिता केरकेट्टा के घर में चोरों ने ढाई हजार नकद समेत सिटी गोल्ड के आभूषण की चोरी कर ली. चोरों ने घर की अलमीरा को खंगाला. भागने के क्रम में चोर घर से दूसरी चप्पल पहनकर चला गया.
सूचना पाकर साकची पुलिस खोजी कुत्ते की मदद से सुराग ढूंढ़ने का प्रयास किया. कुत्ता चप्पल सूंघने के बाद पीछे दरवाजा से बाहर निकला और सीधे जेल चौक होते हुए पुराना कोर्ट रोड की तरफ जाकर रुक गया. घटना सुबह 11 बजे से शाम छह बजे के बीच की है.
इस संबंध में साकची थाना में शुक्रवार को मामला दर्ज कराया जायेगा. अनिता केरकेट्टा ने बताया कि वह शाम छह बजे के बाद घर पहुंचीं. सामने का दरवाजा खोलकर अंदर घुसी, तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा है. छानबीन कर देखा, तो चोर पीछे का दरवाजा फांदकर अंदर घुसे और दरवाजे को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










