अल्पसंख्यक स्कूलों के शिक्षक आज जायेंगे रांची, प्रदर्शन में लेंगे हिस्सा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी गुरुवार को झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र सौंपेंगे. इसमें सातवें वेतनमान की अनुशंसाओं को लागू करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने का आग्रह किया जायेगा. अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी संघ के जिला सचिव प्रभात कुमार सिंह, […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी गुरुवार को झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र सौंपेंगे. इसमें सातवें वेतनमान की अनुशंसाओं को लागू करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने का आग्रह किया जायेगा. अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी संघ के जिला सचिव प्रभात कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, संयुक्त सचिव प्रणय कुमार घोष, केएन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को रांची प्रस्थान की तैयारियों की समीक्षा की गयी. पूर्वी सिंहभूम में अल्पसंख्यक 18 विद्यालय हैं. यहां से तकरीबन 200 शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी रांची रवाना होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










