बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में मारपीट, चार गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में दीवार बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई. पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एक पक्ष से के फातिमा के बयान पर मो अफजल, मो शाहीद, मो सामद और मो शाहरुख के खिलाफ मारपीट, धमकाने का […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में दीवार बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई. पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एक पक्ष से के फातिमा के बयान पर मो अफजल, मो शाहीद, मो सामद और मो शाहरुख के खिलाफ मारपीट, धमकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है.
पुलिस ने मामले में मो अफजल, मो शाहीद और मो शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में कहा गया है कि महिला दीवार बना रही थी, तभी उक्त लोगों ने विरोध किया और मारपीट की.
वहीं दूसरे पक्ष से मो शमशाद के बयान पर मो. राजन, मो. बबलू, मो. सलमान उर्फ बाबू, मो. सूरज, मो. रेयजा उर्फ लिकड़ी, मो. लाल मोहम्मद और मो. छोटू के खिलाफ मारपीट-छिनतई करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने इस मामले सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










