टाटा कमिंस में 10 के बाद होगा अॉफलोड पर फैसला

जमशेदपुर : टाटा कमिंस प्लांट में मेंटेनेंस विभाग के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस सेक्शन ऑफलोड पर फैसला 10 जुलाई के बाद होगा. फिलहाल कंपनी के एमडी अश्वथ राम विदेश दौरे पर हैं. उनके आने के बाद ही इस पर फैसला होने की संभावना है. तीन जुलाई को रांची जाकर टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने यूनियन […]
जमशेदपुर : टाटा कमिंस प्लांट में मेंटेनेंस विभाग के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस सेक्शन ऑफलोड पर फैसला 10 जुलाई के बाद होगा. फिलहाल कंपनी के एमडी अश्वथ राम विदेश दौरे पर हैं. उनके आने के बाद ही इस पर फैसला होने की संभावना है. तीन जुलाई को रांची जाकर टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने यूनियन के अध्यक्ष सह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह से कंपनी के एक विभाग का कुछ हिस्सा अफलोड करने और प्रशिक्षुओं की संख्या में बढ़ोतरी करने की जानकारी दी थी तथा इस मामले में यूनियन की ओर से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था. इसके बाद यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने एचआर हेड से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










