कदमा और आदित्यपुर पुलिस सीमा विवाद में बनी रही मूकदर्शक, सामने से बह गयी लाश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा रामनगर के पास मरीन ड्राइव पर गुरुवार की सुबह एक शव नदी के बीच लोगों ने देखा. शव के पैर में रस्सी बंधी थी और कमर में लाल रंग का गमछा लिपटा था. यह देखकर बड़ी संख्या में लोग जुट गये. कदमा और आदित्यपुर पुलिस भी पहुंची. दोनों थाना की पुलिस सीमा […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : कदमा रामनगर के पास मरीन ड्राइव पर गुरुवार की सुबह एक शव नदी के बीच लोगों ने देखा. शव के पैर में रस्सी बंधी थी और कमर में लाल रंग का गमछा लिपटा था. यह देखकर बड़ी संख्या में लोग जुट गये. कदमा और आदित्यपुर पुलिस भी पहुंची. दोनों थाना की पुलिस सीमा विवाद को लेकर एक घंटे तक विचार-विमर्श करती रही. एक-दूसरे के थाना क्षेत्र में शव होने की बात कहते हुए पुलिस मौके से चली गयी. कुछ देर बाद शव भी बहकर आगे निकल गया. इसके बाद शव का कुछ पता नहीं चला.
रांची की महिला ने पुलिस ने किया संपर्क : शव नदी में मिलने क��� सूचना के बाद रांची निवासी एक महिला ने बिष्टुपुर पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने शव के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. सूचना है कि महिला का पति छह माह से लापता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










