कोल्हान में आज लगाये जायेंगे 1.50 लाख पौधे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह ने कहा कि दो जुलाई को एक दिन में 1.50 लाख पौधे लगाये जायेंगे. सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम में 1.05 लाख, सरायकेला खरसावां जिले में 26,000 अौर पश्चिम सिंहभूम में 17,500 पौधे लगाने की योजना है. पौधरोपण कार्यक्रम एक माह तक पूरे कोल्हान में चलेगा. पश्चिम सिंहभूम में […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह ने कहा कि दो जुलाई को एक दिन में 1.50 लाख पौधे लगाये जायेंगे. सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम में 1.05 लाख, सरायकेला खरसावां जिले में 26,000 अौर पश्चिम सिंहभूम में 17,500 पौधे लगाने की योजना है. पौधरोपण कार्यक्रम एक माह तक पूरे कोल्हान में चलेगा. पश्चिम सिंहभूम में सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, कोल्हान आयुक्त, वन विभाग के पदाधिकारी, डीएफओ समेत प्रमंडल स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे.
पूर्वी सिंहभूम अौर सरायकेला खरसावां जिले में जनप्रतिनिधि, डीसी, डीएफओ, सभी विभागों के पदाधिकारी पौधरोपण में शामिल होंगे. पूर्वी सिंहभूम में मानगो से लेकर चाकुलिया-बहरागोड़ा तक नदी किनारे पौधारोपण के लिए स्थल चिह्नित किया गया है. सरकार ने अधिकांश जगह नदी के तटीय इलाकों में खाली पड़ी जमीन का उपयोग करने का निर्देश दिया है.
चक्रधरपुर रेलवे पुल बनने के बाद भी क्यों बंद है : कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह ने चक्रधरपुर में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण होने के बाद बांस-बल्ली लगाकार बंद रखने पर सवाल उठाया है. आयुक्त ने चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक छत्रसाल सिंह को पत्र लिखकर पुल के बंद रखने का कारण पूछा है और उसे तुरंत चालू करने को कहा है. 18 साल से पुल का निर्माण विभिन्न कारणों से लंबित रहा है. पुल से परिचालन शुरू करने से दुर्घटना कम होने के साथ ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी.
बताया जाता है कि रेलवे पुल का उद्घाटन के लिए केंद्रीय रेलमंत्री से तिथि तय करने में रेल प्रशासन जुटा है. मंत्रालय का सिगनल मिलने पर रेलवे ओवर ब्रिज के उद्घाटन की तिथि घोषित की जायेगी. तब आम पब्लिक के लिए पुल को चालू करने की मांग जोर पड़ रही है. इधर, कोल्हान आयुक्त ने चाईबासा से जमशेदपुर आने के क्रम में पुल का अवलोकन किया था. रविवार अपराह्न सवा तीन बजे जमशेदपुर सर्किट हाउस पहुंचने पर आयुक्त का केंद्रीय शांति समिति की अोर से स्वागत किया गया. इस मौके पर प्रमोद तिवारी, श्याम शर्मा, ललन यादव, राजू बेदी, चंद्रशेखर राव आदि मौजूद थे.
वहीं, दूसरी तरफ जमशेदपुर के डीएफअो एसए अंसारी ने बताया कि पौधरोपण स्थल पर पौधे पहुंचा दिये गये हैं तथा पूर्व से गड्ढे कराये जा चुके हैं. जिले में एक लाख दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें बड़ाबांकी में नौ हजार से ज्यादा (जितना लोग लगा सकें) पौधे लगाये जायेंगे अौर अन्य स्थानों पर भी नदी तट पर पौधे लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










